चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निर्देशानुसार राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में महिलाओं के विधिक एवं कानूनी अधिकारों के संबंध में आईपीसी एवं सीआरपीसी के नवीन संशोधन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार के निर्देशन में एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य बिंदुओं महिला हिंसा कानून, मानव तस्करी विरोधी कानून, पोक्सो कानून, दहेज निषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन शोषण प्रतिषेध अधिनियम पर प्रकाश डाला गया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य गौतम कुकड़ा एवं अन्य स्टाफ ममता शर्मा एवं शशि जी कार्यशाला में उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत, अधिवक्ता संदीप सेठिया, चेतन्या जैन एवं मंतशा कार्यशाला में उपस्थित रहे।