BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2024, 7:41 pm
BIG NEWS : मां सरस्वती के पुजन के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण शिविर का हुआ आयोजन, मंत्र मुग्ध करने वाले स्कुली छात्र छात्राओं को मिला सम्मान, हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ से खिले चेहरे, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार व जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर परिषद सरवानियां महाराज में विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण में हितग्राहियो को लाभान्वित करने शिविर का आयोजन मंगलवार प्रातः 9 बजे परिषद भवन पर किया गया। 
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, नप अध्यक्ष रूपेन्द्रसिंह जैन, उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, भूपेश देवडा, नाहरसिंह कानावत, वरिष्ठ चन्द्रनारायण पालीवाल, मंचासीन रहे। कार्यक्रम का श्रीगणेश सरस्वती पूजन तथा पं दिनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के बाद अतिथियों का स्वागत मुख्य सीएमओ राजेश गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, भाजपा अध्यक्ष भूपेश देवडा ने संबोधित किया। इस अवसर पर नप अध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह जैन ने सभी को विकसित भारत व स्वच्छता की शपथ दिलाई। 
कक्षा 9 व 11 तथा मिडिल स्कुल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। आयोजन में मंत्र मुग्ध करने वाले स्कुली छात्र-छात्राओं को सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती पर शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। महिला एवं बाल विकास की लाडली लक्ष्मी योजना में 07 बालिकाओं एवं उनकी माताओ को अनुदान प्रमाण पत्र, उज्जवला गैस कनेक्शन में 07 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 05 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति, 10 हितग्राहियों को श्रमिक पंजीयन पत्र, 07 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण किये गये। शिविर में आयुष्मान पंजीयन स्वास्थ विभाग द्वारा बीपी और शुगर की जांच की गई। शिविर में भारत सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओ व विकसित भारत की फिल्म का प्रदर्शन वीडिओ रथ के माध्यम से दिखाया जाकर आमजन को जागरूक किया गया। विकसित भारत केलेण्डर, बुक्स, पेम्पलेटो का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विरेन्द्र कुमार गुर्जर शिक्षक द्वारा किया गया। आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा माना गया। इस अवसर पर आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित हितग्राही उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE