चित्तौड़गढ़। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में खण्ड कार्यालय भूपालसागर में खण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभागीय गतिविधियों, मौसमी बिमारीयों व अन्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। बैठक में खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक मुकेश कुमार शर्मा ने सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की एवं समस्त कार्मिको को भरसक प्रयास करने के लिये प्रेरित किया।
बैठक डॉ कन्हैयालाल मीणा, डॉ कमल कुमार, डॉ ओम प्रकाश गुप्ता एवं समस्त एएनएम, एलएचवी, पीएचएस, डीईओ उपस्थित थे।
बैठक में खण्ड लेखाकार राकेश कुमार शाह द्वारा वित्तिय प्रगति की जानकारी दी गई। खण्ड नोडल अधिकारी भूरसिंह राणावत द्वारा समस्त ऑनलाईन सॉफ्टवेयर रिपोर्टिंग की समीक्षा की। एसटीएस श्यामसिंह चुण्डावत द्वारा क्षय कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। एमपीडब्ल्यु देवीलाल कुमावत द्वारा मलेरिया व मौसमी बिमारियों के बारे में जानकारी दी।