BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2024, 7:09 pm
BIG NEWS : कृषक सुविधा केंद्र को आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाएं- जैन, कलेक्टर ने किया बधावा व जाट में कृषक सुविधा सह कस्टम हायरिंग केंद्र का अवलोकन, किसानों से संवाद कर, एफपीओ से जुड़ने का किया आव्हान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने बुधवार को रतनगढ़ क्षेत्र के प्रवास दौरान ग्राम पंचायत बधावा में वाटरशेड परियोजना के तहत नवनिर्मित कृषक सुविधा सह कस्टम हायरिंग सेंटर बधावा एवं जाट का निरीक्षण कर, वहां उपस्थित किसानों और कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के सदस्यों से संवाद किया।

कलेक्टर जैन ने किसानों से आह्वान किया, कि वे क्षेत्र में प्रमुखता से उत्पादित होने वाली फसलों के प्रोसेसिंग का सेंटर स्थापित करें और उपज का स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग कर अधिक लाभ कमाए। कलेक्टर ने किसानों से हल्दी, लहसुन एवं मूंगफली की प्रोसेसिंग के लिए मशीन स्थापित करने और खेती को लाभ का धंधा बनाने का आह्वान किया।

कलेक्टर ने कहा, कि सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उनके सहयोग के लिए उपलब्ध है। वह अच्छी तरह से कृषक उत्पादक संगठन का संचालन करें और इस कृषक सुविधा केंद्र पर कस्टम हायरिंग सेंटर को क्षेत्र के किसानों के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का मॉडल बनाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद, जनपद सीईओ आकाश धार्वे, तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, राधा मोहन त्रिपाठी, कृषक उत्पादक संगठन के सदस्यगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE