BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2024, 7:50 pm
BIG NEWS : हजारों की संख्या में सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने निकाला कैंडल मार्च, पुलवामा हमले शहीद हुए अमर जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि, पढ़े अब्दुल  साथ आसिफ अली की खबर 

Share On:-

नीमच। पुलवामा शहीद अमर रहे, अमर रहे, सीआरपीएफ सदा अजेय और भारत माता की जय के जयघोष के साथ सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच के तत्वाधान में पुलवामा के अमर शहीदों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज निकले श्रद्धांजलि मार्च में सीआरपीएफ का कैंपस वीर शहीदों का बलिदान, नहीं भूलेगा हिंदुस्तान के नारों से गुंजायमान हो उठा। 
उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों द्वारा कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में सीआरपीएफ की कानवाई पर कायराना आत्मघाती हमला किया गया था। जिसमें सीआरपीएफ के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। अमर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बुधवार शाम 6 बजे सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र नीमच के शॉपिंग काम्पलेक्स से शहीद स्मारक त्रिगंजा पार्क तक हजारों की संख्या में सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों की मौजूदगी में कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर त्रिगंजा पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहीद शुरवीरों की पूर्ण स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इसके बाद 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत पुण्य आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई। कैंडल मार्च के दौरान डीआईजी एसएलसी खूप, कमांडेंट राजेश कुमार सिंह, अनुराग राणा, सौरभ कुमार चौधरी, डॉक्टर एसके जैन, रत्नेश्वर, ग्रुप केंद्र सहित स्टेशन स्थित सभी संस्थानों के अधिकारीगण और जवान मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE