डेस्क। देर रात ग्रह विभाग ने आदेश जारी करते हुए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया हैं। नीमच पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी सहित 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।
इनके हुए ट्रांसफर-
चंद्रशेखर सोलंकी को आईजी खरगोन से आईजी एसएएफ इंदौर, अनिल कुशवाह को डीआईजी उज्जैन से आईजी जबलपुर, अरविंद सक्सेना को आईजी पीएचक्यू से आईजी कानून व्यवस्था, आर आर एस परिहार को आईजी पीएचक्यू से पीटीआरआई,विनीत खन्ना को आईजी पीएचक्यू से आईजी चयन एवं भर्ती, हिमानी खन्ना को आईजी पीएचक्यू से आईजी महिला सुरक्षा, मिथिलेश शुक्ला को डीआईजी रीवा से आईजी एसएएफ ग्वालियर, अनुराग शर्मा को एडी सीपी भोपाल से आईजी सीआइडी, सिद्धार्थ चौधरी को एसपी बैतूल से कमांडेंट 08वीं बटा. छिंदवाड़ा, प्रदीप शर्मा को एसपी दतिया से एसपी उज्जैन,
सचिन शर्मा को एसपी उज्जैन से कमिश्नर मप्र भवन दिल्ली, अमित तोलानी को एसपी नीमच से कमांडेंट 24वीं बटा. जावरा ट्रांसफर किया गया हैं।