BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2024, 10:21 am
KHABAR : बड़वानी कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दरबार के भाजपा ज्वाइन करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़वानी में मनाया जश्न फोड़े पटाखे, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। जिले में 2012 से कांग्रेस जिला अध्यक्ष रहे वीरेंद्रसिंह राठौर (दरबार) ने आज भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली कल ही वीरेंद्र दरबार ने कांग्रेस से रिजाइन दिया था और आज उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले ली। इस दौरान बड़वानी जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कोर्ट चौराहे पर पटाखे फोड़े आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव का कहना है, कि वीरेंद्र सिंह दरबार जो दावा कर रहे हैं. कि उन्होंने जिले में तीन कांग्रेस विधायक जीताए ये झूठ है. जबकि कांग्रेस विधायक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीते हैं। वहीं पिछड़ा मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि वीरेन्द्र दरबार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेस के फैसले से आहत होकर कांग्रेस छोड़ने कि बात कर रहे है.अगर ऐसा है.तो  22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा थी और उन्होंने 14 फरवरी को कांग्रेस छोड़ी तो आखिर वह इतने दिनों बाद आहत क्यों हुए। नपा नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने कहा कि कांग्रेस अपने बलबूते पर खड़ी है.कांग्रेस विधायक अपने बलबूते पर जीते है। वीरेंद्र दरबार ये कह रहे है. कि बड़वानी की तीनों सीटों को उन्होंने जिताया है। तो ये गलत है.विधायक अपनी मेहनत और कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव जीते है।अगर ये ऐसा पहले बता देते तो इन्हें पूरे प्रदेश में घुमा देते।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE