गुना। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय गुना के विधार्थियों को प्राचार्य विनोद कुमार राजोरिया के मार्गदर्शन में बच्चों को ट्रिप पर भेजा गया, जिससे बच्चे प्रकृति के बारे में जान सके और उनमें सामाजिक कौशल का विकाश हो सके बच्चों के अंदर एकजुटता और खुशी का माहौल से तनाव मुक्त भी रह सके और इतिहास से जुड़ी जानकरी प्रैक्टिकल रूप से जान सके। इस उद्देश्य से विधार्थियो को बजरंगढ़ किला, आरोन कृषि विज्ञान केंद्र, चंदेरी किला, ऐसी ऐतिहासिक जगहों पर भ्रमण के लिए भेजा गया केंद्रीय विद्यालय के महेश पाल ने बताया चंदेरी ट्रिप के दौरान बच्चों ने जोगेश्वरी माता मंदिर का भ्रमण कर चंदेरी किला, जौहर स्मारक, बैजू बाबरा की समाधि, खूनी दरवाजा का भ्रमण किया।