गुना। क्षेत्र के रेल यात्रियों को बीना-गुना-कोटा मेमू ट्रेन की सौगात मिली है। ट्रेन को संचालन की अनुमति मिलने से क्षेत्र वासियो में खुशी की लहर है।
सुनील आचार्य ने बताया कि पूर्व में प्रस्तावित गाडी कोटा से चौमेहला तक संचालन होना थी। लेकिन जैडआरयूसीसी की 21 वीं बैठक जबलपुर में जेडएम को बताया कि बीना से गुना के लिए सुबह 6ः30 से दोपहर 12ः30 तक 5 गाडिया पास होती है, इसके बाद 5’6 घंटे तक गुना आने के लिए कोई गाडी नहीं है। इस पर जेडएम ने बीना-गुना-कोटा मेमू ट्रेन का संचालन शुरू किया। इसके बाद जब इस ट्रेन का संचालन शुरू हुआ और मेमू ट्रेन गुना पहुंची तो ड्राइवर का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।