BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2024, 4:40 pm
KHABAR : महाकाल को 3 किलो 756 ग्राम चांदी के आभूषण दान, बेंगलुरु के भक्त ने कहा- यहां आकर सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आकर भगवान महाकाल की कृपा से देशभर के भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है तो भगवान के चरणों में दान अर्पित करते है। गुरूवार को कर्नाटक के बैंगलुरू से आए एक भक्त ने भगवान महाकाल को चांदी का मुकुट, नाग कुंडल आभूषण अर्पित किए। आभूषण करीब 3 किलो 756 ग्राम चांदी से निर्मित है, जिसकी आज की स्थिति में कीमत करीब तीन लाख रूपए है।


श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरूवार को कर्नाटक के बैंगलुरू से आए भक्त नागमर्राल्ली सूर्यकांत द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा की प्रेरणा से एक नग चांदी का मुकुट, 2 नग चांदी के नागधारी कुंडल भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किए। चांदी का कुल वजन 3 किलो 756 ग्राम है। आज की स्थिति में आभूषण की कीमत करीब तीन लाख रूपए है। मंदिर समिति के कोठारी मनीष पांचाल ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने दानदाता को भगवान महाकाल का दुपट्टा व प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। गया व विधिवत रसीद प्रदान की गई।


दानदाता ने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन को आते है तो यहां से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। भगवान सभी इक्छाएं पूर्ण कर रहे है तो भगवान के चरणों में चांदी के आभूषण अर्पित किए है। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। समिति द्वारा संचालित निःशुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि में भी भक्त अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE