नीमच। समाजसेवी अशोक अरोरा गोलीकांड मामले में आज गुरुवार को केंट थाना पुलिस ने आरोपी जाफर उर्फ कल्लू और परवेज उर्फ गुलफाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। जहां से न्यायालय ने 19 फरवरी तक पुलिस को रिमांड पर सौंप दिया हैं।
कालू और जफ़र 04 फरवरी को हुए गोलीकांड मामले में बाइक से समाजसेवी अशोक अरोरा की रैकी कर पल पल की खबर कार सवार शूटर्स को दे रहे थे। वारदात को अंजाम देते के बाद मौके से 05 आरोपी फरार हो गए थे और एक आरोपी बाबू फकीर की हमले में मौत हो गई थी।