मनासा। नगर में गुरुवार सुबह 11 बजे केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा 2.0 के तहत मनासा नगर परिषद परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व केंद्र सरकार की जनहितेषी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। योजना में पात्र हितग्राहियों को जन प्रतिनिधियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागो के अधिकारी और कर्मचारियों ने योजनाओं के संबंधित स्टॉल लगाकर लोगों को आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवल योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना सहित अन्य जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्षा सीमा अजय तिवारी, विधायक प्रतिनिधि प्रद्युम्न मारू, नगर परिषद अधिकारी कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक गण मौजूद रहे।