चित्तौड़गढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिनांक 16 फरवरी, शुक्रवार को प्रातः 09 बजे लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम जिला स्तर पर शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में विभागवार काउंटर लगाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के पात्र नागरिकों का हाथों-हाथ पंजीकरण कर लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही, धरती कहे पुकार के की थीम पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे।