इंदौर। शनिवार से भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में शामिल होने के लिए इंदौर से भी सभी प्रमुख नेता शुक्रवार को दिल्ली रवाना होंगे। बैठक में सभी विधायक व सांसद व संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। दो दिन चलने वाली बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति व तैयारी पर चर्चा होगी।
इंदौर से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, उज्जैन लोकसभा प्रभारी सुदर्शन गुप्ता, विधायक रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, मनोज पटेल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे व जिलाध्यक्ष घनश्याम नारोलिया दिल्ली जाएंगे।
बैठक में लोकसभा चुनाव से जुड़े तमाम पहलूओं पर चर्चा होगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि दो दिन चलने वाली बैठक में जो भी निर्देश दिए जाएंगे, हम आगे उस पर काम करेंगे। फिलहाल सारा फोकस लोकसभा चुनाव की सभी 29 सीटें जीतने पर रहेगा।