मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में बुधवार की शाम जिला पंचायत सभागृह में जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर यादव ने सभी बैंकों के अधिकारियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के प्रकरण की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। बैठक में उद्यम क्रांति योजना के पेंडिंग प्रकरणों का निराकरण जल्दी करने के निर्देश दिए। सभी बैंकों के मैनेजर पेंडिंग आवेदनों की सूची बनाकर उपलब्ध कराए। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के लंबित प्रकरण का निराकरण जल्द करें। बैंक से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण समय सीमा में करें, निराकरण नहीं करने पर कार्यवाही की जाएगी। फसल बीमा कंपनी किसानों का फसल बीमा की राशि का भुगतान समय पर करें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, एलडीएम, संबंधित सभी जिलाधिकारी एवं सभी बैंकों के बैंक मैनेजर उपस्थित थे।