रतलाम। भारत सरकार की राष्ट्रीय वायु श्री योजना के अंतर्गत रतलाम में वृद्धजनों को सहायक उपकरणों का वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। गुरुवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल शुभारंभ केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र खटीक द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, एलिम्को उज्जैन के तरुण शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र काला, पार्षद निशा पवन सोमानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में वृद्धजनों को व्हीलचेयर, चश्मा, कृत्रिम दांत, श्रवण यंत्र आदि वितरित किए गए। मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र परिसर में स्ट्रीट लाइट लगाने तथा दिव्यांगों प्रतिदिनों के लिए समस्त परिसर को बाधारहित बनाने के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
सांसद प्रतिनिधि काला ने परिसर में ओपन जिम तथा अन्य संसाधन सांसद निधि से उपलब्ध करवाने के लिए आश्वस्त किया। संचालक आनंद कतरकर ने किया, आभार उपसंचालक संध्या शर्मा ने माना। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारी किरण चहंदे, बीएम खंडेलवाल, दिलीप सिसोदिया, रवि जैन, कैलाश पटेल, विकास वाष्पत, हितेश गायकवाड, आकाश पथरोड का सहयोग रहा।