शाजापुर। आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार खत्री व रमेश पन्द्रे के नेतृत्व में अवैध शराब निर्माण व मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए वृत्त शाजापुर क्रमांक-1 अंतर्गत निपानिया कंजर डेरा में अड्डो पर दबिश में दबिश कर 65 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं लगभग 12000 किलोग्राम गुड़ व महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
समस्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मीनाक्षी बोरदिया, महेंद्र सिंह परमार, पुलिस थाना मो बडोदिया बल, आबकारी आरक्षक दिनेश कौशिक, अमित शर्मा, शिवम वास्केल, राकेश जमरा का विशेष योगदान रहा।