झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा बैठक में जल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने हेतु इसकी कार्य योजना के संबंध में चर्चा की गई एवं आगामी कार्य योजना हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए। साथ ही साथ जिले में चल रहे माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम मिशन महिमा के बारे में भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने अपने विशेष सुझाव यूनिसेफ एवं आनइनहीबीटेड टीम के सदस्यों को दिए।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ रेखा राठौर, यूनिसेफ के तरफ से डॉ प्रतिभा सिंह, करेन, डॉ प्रशांत, नरेन सिंह चौहान तथा यूनिसेफ एवं आनइनहीबीटेड के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।