झबुआ। मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन वीरा राणा की अध्यक्षता में गुरुवार को दोपहर 02 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व महाभियान समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 15 जनवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक राजस्व महाभियान चलाया जा रहा है। जिसमे लंबित प्रकरणों (नामांतरण बंटवारा अभिलेख दुरुस्ती इत्यादि) का निराकरण, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सेचुरेशन एवं समग्र का आधार से ई-केवाईसी और खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग किया जा रहा है। अभियान में 14 दिन शेष है इस संबंध में निर्देश दिए गए कि नक्शों के तरमीम पर विशेष ध्यान दे, ई-केवाईसी और खसरे के आधार सीडिंग, पीएम किसान के शेष हितग्राहियों के खसरे तथा बैंक खाते में आधार सीडिंग एवं समय सीमा पर लंबित मामलो का निराकरण अभियान अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही जिले का राजस्व वसूली का लक्ष्य प्राप्त करने एवं हाइकोर्ट सुप्रीमकोर्ट में समय से जवाब दावा पेश करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में कलेक्टर तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा, एसएलआर पवन वास्केल एवं अन्य अधिकारीगण वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।