गुना। क्रीड़ा भारती मध्यभारत प्रांत गुना विभाग के द्वारा रथ सप्तमी सप्ताह का समापन श्यामा प्रसाद सिंथेटिक ग्राउंड पर सूर्य नमस्कार कर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि वीरेंद्र धाकड़ भाजपा युवा मोर्चा पतंजलि के जिला अध्यक्ष हरिओम राठौर जिला प्रभारी गुना बाबूलाल यादव क्रीड़ा भारती जिला उपाध्यक्ष क्रीड़ा केंद्र प्रमुख शिवराज सिंह भदोरिया क्रीड़ा भारती जिला मंत्री अजय प्रजापति सह मंत्री मोहित साहू सूरज सिंह मुकुट जाटव युवा प्रमुख सुनीता कवंर शिविर में सम्मिलित हुए।
रथ सप्तमी सप्ताह के समापन पर सूर्य नमस्कार मे लगभग 100 से अधिक युवक एवं बालिकाओ ने सूर्य नमस्कार किया गया मुख्य अतिथि द्वारा योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया और योग मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है योग करने से लोगों का शरीर तन मन स्वस्थ रहता है योग करने के बाद सभी को अल्पाहार की व्यवस्था की गई।