BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2024, 2:45 pm
BIG NEWS : भारत बंद के समर्थन में किसानों का धरना-प्रदर्शन, किसान नेता बोले-इस बार लड़ाई आर-पार की है, हजारों किसान जाएंगे दिल्ली, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। किसान आंदोलन के बीच शुक्रवार को किसान संगठनों ने मजदूर यूनियनों के साथ मिलकर आज भारत बंद (ग्रामीण) का आवहान किया है। सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक भारत बंद का असर दिखाई देगा। भारत बंद के चलते मध्य प्रदेश किसान महासभा व ट्रेड यूनियन ने ग्वालियर में फूलबाग मैदान पर एकत्रित होकर बंद के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया है।


ग्रामीण क्षेत्रों से बंद कराकर जुलूस के रूप में किसान संगठन फूलबाग मैदान पहुंच रहे हैं। मध्य प्रदेश किसान महासभा के राज्य महासचिव अखिलेश यादव ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाती है तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे। संयुक्त मोर्चा की आज बैठक है। जरुरत पड़ी तो अंचल से हजारों किसान जाएंगे दिल्ली। किसानों के भारत बंद का असर शहर में दिखाई नहीं दे रहा है। सब्जी मंडियों में आज किसानों ने सब्जी व फूल नहीं भेजा है।


इस बार किसान एमएसपी की गारंटी के साथ 11 अन्‍य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिसको लेकर किसानों और सरकार के बीच तीन बार बातचीत की जा चुकी है। गुरुवार को देर रात 1ः30 बजे तक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा व नित्यानंद के बीच तीसरे दौर की वार्ता चलती रही, लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही है। अब रविवार को फिर से बैठक होगी। बैठकों का नतीजा कुछ भी हो, लेकिन फिलहाल शुक्रवार (आज) को किसानों के भारत बंद से आपके लिए क्‍या-क्‍या परेशानियां हो सकती हैं, घर से निकलने से पहले एक बार ये जरूर सोच लें।


जानिए क्‍या बंद रहेगा और क्‍या नहीं
किसानों के भारत बंद के चक्‍कर में अगर आप ये सोच रहे हैं कि आज बैंकों में काम होगा या नहीं, तो परेशान न हों। शुक्रवार भारत बंद के दौरान भी सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक खुले रहेंगे। हालांकि परिवहन, कृषि गतिविधियां, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण कार्य, गांव की दुकानें और ग्रामीण औद्योगिक, सेवा क्षेत्र के संस्थान और कुछ निजी कार्यालय बंद रह सकते हैं।


दिन में गल्ला मंडी में दिख सकता है असर
किसानों के साथ किसान मजदूर यूनियन के भी भारत बंद (ग्रामीण) में शामिल होने से दोपहर बाद शहर की गल्ला मंडियों में असर दिख सकता है। क्योंकि मजदूर जब मंडी नहीं पहुंचेंगे तो काम बंद हो जाएगा। सुबह सब्जी मंडी में गिरवाई, तिघरा, पनिहार, घाटीगांव,, डबरा से सब्जी नहीं आई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE