नीमच। समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए फायरिंग मामले को लेकर आज शुक्रवार को केंट पुलिस दो और आरोपियों का मेडिकल करवाने जिला चिकित्सालय नीमच लेकर पहुंची हैं। यहां डॉक्टर के पैनल द्वारा फरार शूटर आसिफ पटेल और शाहिद का मेडिकल किया जा रहा हैं। मेडिकल के पश्च्यात दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गौरतलब हैं कि समाजसेवी अशोक अरोरा पर 04 फरवरी को शहर के लायंस पार्क के सामने कार सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। हमले में समाजसेवी अशोक अरोरा को उनके सुरक्षागार्ड ने बचा लिया था। वहीं इस हमले में एक शूटर बाबू फ़क़ीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। हमला करने वाले बाकि 03 शूटर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे 02 शूटर को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
हमले का मास्टरमाइंड कुख्यात तस्कर जयकुमार सबनानी उर्फ़ बाबू सिंधी और इस साजिश में शामिल समाजसेवी अशोक अरोरा का भाई राकेश अरोरा को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं। सभी आरोपी न्यायालय के आदेश पर 19 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर हैं।