BREAKING NEWS
REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2024, 3:37 pm
BIG REPORT : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ रतलाम आएंगे राहुल गांधी, सैलाना में होगी सभा, यात्रा प्रभारी ने देखी व्यवस्थाएं, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ रतलाम आएंगे। 2 मार्च को न्याय यात्रा रतलाम जिले में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी रतलाम में नुक्कड़ सभा व सैलाना में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। यात्रा के प्रभारी सुशांत मिश्रा ने रतलाम से लेकर सैलाना के रूट और व्यवस्थाओं को देखा।


मणीपुर से निकाली गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी उज्जैन जिले के बड़नगर से बदनावर होकर रतलाम आएंगे। रतलाम शहर में दो बत्ती क्षेत्र में उनकी नुक्कड़ सभा होगी। राहुल गांधी रतलाम से सैलाना के बीच रात्रि विश्राम भी करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा को देखते हुए खरगोन के पूर्व विधायक रवि जोशी को रतलाम जिले का प्रभारी बनाया है। राहुल गांधी की यात्रा का रुट तय करने वाले न्याय यात्रा टीम के सुशांत प्रभारी के साथ पूर्व विधायक प्रियवर्तसिंह, कुणाल चौधरी व सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत के साथ सैलाना में सभा स्थल से लेकर रुट की व्यवस्थाओं को देखा। इनके पहले रतलाम जिले के यात्रा प्रभारी खरगोन के पूर्व विधायक रवि जोशी ने भी सैलाना के पूर्व विधायक गेहलोत व रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के साथ व्यवस्थाओं को देखा। राहुल गांधी 2 मार्च को रतलाम आएंगे। रतलाम से लेकर सैलाना के बीच रात्रि विश्राम भी करेंगे। 3 मार्च को सैलाना में सभा होगी। हालांकि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर फायनल दौरा नहीं आया है।


रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रुट प्रभारी सुशांत मिश्रा व रतलाम जिला प्रभारी खरगोन के पूर्व विधायक रवि जोशी आए थे। इन्होंने रतलाम में इंट्री से लेकर सैलाना तक की व्यवस्थाओं को देखा है। अभी फायनल तारीख नहीं आई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE