उज्जैन। तराना नगर में नर्मदा जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुजारी रामदास जी वैष्णव एवं महंत रामेश्वर जी गिरी से प्राप्त जानकारी अनुसार आज शुक्रवार को मां नर्मदा जयंती के महोत्सव के अवसर पर तराना से महज कुछ ही दूर सिद्धिपुर निपानिया रोड घोड़ी बलड़ा पर स्थित मां नर्मदा मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां नर्मदा जयंती महोत्सव के अवसर पर हवन पूजन आरती कर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त धर्म प्रेमी जनता ने महाआरती में सम्मिलित होकर मां नर्मदा मंदिर में दर्शन कर भंडारे में महाप्रसादी का लाभ लिया।