झाबुआ। नगरीय क्षेत्र थांदला में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा (द्वितीय चरण) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासिन अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। तपश्चात मेरी कहानी मेरी जुबानी गतिविधि के तहत भारत सरकार की योजनाओं में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, महिला बाल विकास विभाग की योजना, आयुष विभाग, केनरा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जिला सहकारी बैंक, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, नगर परिषद कार्यालय द्वारा शिविर लगाकर अपने अपने विभाग में प्रचलित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं योजनाओं में वंचित शेष पात्र हितग्राहियों को लाभ देने हेतु उपस्थित अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों के आवेदन पंजीयन किये गये तथा जिन हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदाय किया जाना था उन हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी शीतल जैन द्वारा आयोजन उपरांत समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।