BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2024, 2:27 pm
BIG NEWS : कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार का बड़ा एक्शन, कार्य में लापरवाही पर दो तहसीलदारों को हटाया, तीन की वेतन वृद्धि रोकी, पढ़े पवन धाकड़ की खबर    

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार लगातार एक्शन मोड में बने हुए हैं। लापरवाही पर वे अधिकारियों पर कार्रवाई करने से भी नहीं बच रहे हैं। ताजा मामले में कलेक्टर ने कार्य में ढिलपोल रवैये पर दो तहसीलदारों को हटाते हुए तीन की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश जारी किए हैं। आम जनता को अपने कार्य के लिए शासकीय कार्यालय के बार-बार चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार लगातार प्रशासकीय कार्यों में कसावट लाने में जुटे हुए हैं। जो अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं, उन पर सख्त एक्शन भी लिया जा रहा है। कलेक्टर लगातार जिले के अलग-अलग गांव का दौरा भी कर रहे हैं और खामियां नजर आने पर उन्हें सुधारने के निर्देश जारी करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहे हैं।

दो तहसीलदारों को हटाया-
कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने राजस्व कार्यो में रुचि नहीं लेने और लगातार शिकायत मिलने पर जावरा तहसीलदार लीला जैन को हटा दिया है। इसी तरह मुख्यालय से अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही पर बड़ावदा नायब तहसीलदार सविता राठौर को भी कार्य मुक्त करते हुए कलेक्टर द्वारा जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।

तीन की वेतन वृद्धि रोकी-
कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा तीन तहसीलदारों की एक-एक वेतन वृद्धि भी रोकी गई है। इसमें नायब तहसीलदार सविता राठौर, तहसीलदार लीला जैन और नायब तहसीलदार नामली कुलभूषण शर्मा की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर कलेक्टर ने साफ संकेत दे दिए हैं कि कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE