चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत जिला कलक्ट्रेट के सूचना विज्ञान केन्द्र कक्ष में मतदान दलों के गठन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन की उपस्थिति में प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया एवं प्रशिक्षण के लिए कार्मिकों का चयन किया गया।
जिला सूचना विज्ञान केंद्र अधिकारी अशोक लोढ़ा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए कर्मचारियों को आदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम प्रशिक्षण 26 फरवरी से 01 मार्च 2024 तक सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल निंबाहेड़ा रोड चित्तौड़गढ़ पर प्रातः 09 बजे से आयोजित किया जाएगा।
रेंडमाइजेशन के दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार सहित एनआईसी के अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।