खरगोन। लोकसभा आम निर्वाचन को पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में मतदान अधिकारियों एवं कर्मियों की अहम भूमिका है। इसी को लेकर मंगलवार को कन्या हाई स्कूल में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि मतदान अधिकारियों एवं कर्मियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिला सकें। प्रशिक्षण के दौरान किन्हीं के भी मन में कोई शंका हो तो, उसे अवश्य पूछे। मन में किसी भी प्रकार की संशय की स्थिति नहीं रहे। प्रशिक्षण में स्वीप गतिविधियों के साथ मतदाताओं के मताधिकार, ईवीएम के संबंध में बरते जाने वाले एहतियात, वेब कास्टिंग, कंट्रोल रूम, हेल्प लाईन, कॉल सेन्टर, कम्युनिकेशन प्लान, ईवीएम, विविपेट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।