BREAKING NEWS
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2024, 8:19 pm
BIG NEWS : खाद्य सामग्री के मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही करें- जैन, संभागायुक्‍त उज्‍जैन ने दिए वीडियो कांफ्रेसिंग में निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संभागायुक्‍त उज्‍जैन संभाग डॉ संजय गोयल द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान के अन्‍तर्गत उज्‍जैन सभांग के सभी जिलों की वीडियों कॉंफ्रेसिंग के माध्‍यम बैठक लेकर निर्देश दिए, कि सभी जिले दुग्‍ध, एवं दुग्‍ध से बने खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों के बारे में जानकारी एकत्रित कर, ऐसी संस्‍थान के विरूद्ध जॉच कर सामग्री में मिलावट पाने पर तत्‍काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। पूर्व में की गई कार्यवाही के प्रकरणों में अधिरोपित अर्थदण्‍ड की वसूली कार्यवाही में गति लाने व अधिरोपित अर्थदण्‍ड में अपील पर स्‍टे लेने की कार्यवाही विधि विभाग के अधिकारियों से बैठक कर कार्य में गति लाना सुनिश्चित करें। नीमच के एनआईसी कक्ष में आयोजित वीडियो कांफ्रसिंग में कलेक्‍टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना, प्रभारी सीएमएचओ डॉ बीएल सिसौदिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा सहित विभिन्‍न अधिकारी उपस्थित थे।
चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा आम उपभोक्‍ता भी अपनी खाद्य सामग्री की जांच 10 रूपये शुल्‍क देकर अधिकाधिक जांच करवाएं। इससे खाद्य प्रदार्थो में मिलावट की जांच की जा कर, कार्यवाही की जा सके। नकली दुग्‍ध, मावा, पनीर, आदि दुग्‍ध उत्‍पाद बनाने वालों व बेचने वालों पर एफआईआर करना सुनिश्चित किया जा सकें। पंजीकृत दुग्‍ध डेयरियों का निरीक्षण करने व निरीक्षण एवं प्राथमिक जांच में मिलावट पाये जाने पर तत्‍काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। सभी जिलों में इस प्रकार के कृत्‍य करने वालों के विरूद्ध जांच दल गठित किया जा चुका है। जिसमें जिले के तीनों विकासखण्‍ड सतर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग, नाप तौल विभाग, दुग्‍ध संघ के अधिकारी एवं पुलिस दल भी शामिल किये गये है। यह दल समय-समय पर विधिनुसार जांच सुनिश्चित करेगें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE