नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में विभागवार समय-सीमा पत्रों की एक-एक कर सभी विभागों की समीक्षा की। बैठक में नगरीय निकायों में रैंकिग सुधार के कार्य में गति लाये। राजस्व विभाग की समाधान आपके द्वार में लंबित शिकायतों का निराकरण आपसी समन्वय एवं प्राथमिकता से पूर्ण करवाये। योजनाओं के कार्यो की प्रगति बढाये। सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करवाना सुनिश्चित करें। कुछ विभागों की कार्य में उदासीनता पर सूचना पत्र देने के निर्देश दिए। शिकायतों में डी स्तर वालों को सूचना पत्र जारी करें। यह निर्देश कलेक्टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नीमच में जिला अधिकारियो की बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह, प्रिती संघवी, डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना, संजीव साहू सभी एसडीएम एंव जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए समाधान आपके द्वार, आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड आंगनवाडी केन्द्रों में शिविर आयोजित कर अथवा पोस्ट ऑफीस से सम्पर्क कर, सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाये। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सतत मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर ने कहा, कि जिन विभागों को किसी भवन व अन्य निर्माण के कार्य स्वीकृत हुए है, और ज़मीन संबंधी विवाद हो, तो ऐसे प्रकरणों में ज़मीन आवंटन करवाकर, कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाये। योजनाओं, कार्यो की समय-समय पर नियमित रूप से मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर जैन ने सभी नगरीय निकायों की स्वच्छता सर्वेक्षण रैंक की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए, कि वे स्वच्छता गतिविधियां बढाएं, विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं, स्वच्छता कार्य में नगरीय निकायों की रैंक में सुधार लाने का प्रयास सुनिश्चित करें। उन्होने खुले बंद पडे टेंक, बोरवेल बंद या ढंकवाने के निर्देश दिए। ताकि घटना-दुर्घटना से बचा जा सके।