मंदसौर। पोस्ट ऑफिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा बताया गया कि विदेश मंत्रालय एवं डाक विभाग की संयुक्त तत्वाधान में मंदसौर शहर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र बुधवार 21 फरवरी को खोला जा रहा हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल का मध्य प्रदेश में संचालित होने वाला होने वाला यह 20वां डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र है। जिसका शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा नवीन कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 101 में 21 फरवरी को आज किया जाएगा।