पिछोर। नगर परिषद द्वारा गुरु कनहरदास महाराज की स्मृति कालिंद्री सरोवर पर लगने वाले कालिंद्री मिलेगा आज सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ शुभारंभ किया गया यह मेला शिवरात्रि के दौरान नगर परिषद द्वारा आठ दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें पहले दिन बुधवार को शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दूध खो के गणेश जी महाराज कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा विशिष्ट अतिथि के रूप में मेला अध्यक्ष सागर वंशकार नगर परिषद उपाध्यक्ष इरफान खान नेताजी रहे गुरु महाराज पर पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया साथ ही विद्यालय से आए छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह विशिष्ट और ऐतिहासिक मेला हमारे क्षेत्र के प्रमुख मेलों में से एक है और इसमें सरकार के अधिकांश विभाग भाग लेते हैं। मेले हमारे जीवन में इन्द्रधनुषी रंगों की तरह हैं, जो जीवन में ताजगी और उत्साह भर देते हैं। प्राचीन समय में, जब संचार और परिवहन की कोई ऐसी सुविधाएं नहीं थीं, तो इन मेलों ने सामाजिक कार्यक्रम में बहुत मदद की और लोगों का सामाजिक और व्यावहारिक दायरा बढ़ाया। हमारे देश में और विशेष रूप से मेले सांस्कृतिक मेल मिलाप का माध्यम रहे हैं क्योंकि संस्कृतियों को बिखेरने के अलावा यह मेला यहां की जनता के व्यापारिक अवसरों को भी बढ़ाता है। इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पीयूष श्रीवास्तव उपाध्यक्ष इरफान खान, सरफराज पटेल, भगवान सिंह, अशोक कुशवाहा, कमलेश गुप्ता, खंडेराव कदम, अल्ताफ खान, शकील खान मंत्री, फिरोज खान, रिंकल चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।