BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 7:57 pm
BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 9.90 लाख रुपये उड़ाने वाला आरोपी सीकर से गिरफ्तार, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से सिम कार्ड एवं ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 9 लाख 90 हजार 832 रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को जिला सीकर से गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी कपासन हरीश भारती के सुपरविजन में थानाधिकारी कपासन सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

यह था मामला-
पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक रामचन्द्र पुत्र भगवान लाल शर्मा निवासी ताराखेड़ी ने कपासन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनका बैंक खाता एसबीआई कपासन शाखा में संचालित है, जिसमें मोबाइल नंबर लिंक था। खाता जांचने पर उन्हें पता चला कि खाते से 9 लाख 90 हजार 832 रुपये कम हैं।

बैंक से जानकारी लेने पर सामने आया कि उनके खाते से नया एटीएम कार्ड जारी कर ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से राशि निकाली गई तथा अन्य खातों में स्थानांतरित की गई। परिवादी ने बैंक प्रबंधन एवं डाक विभाग से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका पर भी संदेह जताया था। उनका आरोप था कि बिना आवेदन के एटीएम कार्ड एवं ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा सक्रिय की गई तथा एटीएम कार्ड उन्हें देने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति को वितरित किया गया। रिपोर्ट के आधार पर कपासन थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच थानाधिकारी सुनील शर्मा द्वारा शुरू की गई।

सिम धारक आरोपी गिरफ्तार-
प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी सुनील शर्मा ने एएसआई उदयलाल, कांस्टेबल देवीलाल, राजेश कुमार एवं नीरज की विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच आगे बढ़ाई।

अनुसंधान के दौरान सिम कार्ड धारक रितेश सैनी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सैनी निवासी गोवर्धनपुरा, थाना सदर खाटूश्यामजी, जिला सीकर को चिन्हित कर तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी को सीकर से गिरफ्तार कर 7 जुलाई 2026 को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अनुसंधान में शामिल किया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस साइबर ठगी में एक संगठित गिरोह के अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही बैंक मैनेजर एवं पोस्टमैन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों का खुलासा किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE