मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में जिला खेल अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा ने बताया कि पुलिस भर्ती, आर्मी अग्निवीर के अभ्यर्थियों एवं एथलेटिक्स खेल की सभी खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण पीजी कॉलेज खेल मैदान मन्दसौर में प्रातः 6 बजे एवं शाम 5 बजे आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला एथलेटिक्स कोच मुकेश भटेवरा के मोबाइल 99817-95075 पर या कार्यालयीन समय में खेल और युवा कल्याण विभाग रेवास देवड़ा रोड, मंदसौर में सम्पर्क कर सकते हैं।