BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<     BIG NEWS : मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, रतलाम मंडल की.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2024, 12:32 pm
KHABAR : दस दिवसीय महादेव मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भव्य आयोजन में शिव नाट्य को देखने उमड़ी भीड़, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। नगर परिषद द्वारा आयोजित श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव के प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित दस दिवसीय मेले के दौरान मेले में मनोरंजन एवं भारतीय संस्कृति अनुरूप आयोजनों के दौरान मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा भोपाल-उज्जैन सांस्कृतिक नाट्य मंडल द्वारा शिव नाट्य का मंचन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु, मनासा एसडीएम पवन बारिया, नपा अध्यक्ष उर्मिला पटवा, नायब तहसीलदार नवीन छतरौले, उपाध्याय सोनाली उज्जवल पटवा, भाजपा के जिला पदाधिकारी महिला मोर्चा के मुख्य आतिथ्य में सर्वप्रथम श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव के दर्शन कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
उक्त अवसर पर विधायक मारू, एसडीएम बारिया व सभी अतिथियों का स्वागत महेंद्र पटवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार, मेला अध्यक्ष शांति बाई माली, विजेश माली, मेला अधिकारी गोपाल मोर, प्रभारी रामलाल प्रजापत व पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों, कर्मचारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम श्री गणेश वंदना के साथ प्रारंभ होकर महादेव की लीला का मंचन किया गया। जिसमें समुद्र मंथन, विष पान, भागीरथ द्वारा गंगा अवतरण एवं राजा दश प्रजापत द्वारा यज्ञ में भोलेनाथ को नहीं बुलाना, सती द्वारा यज्ञ में अग्निवास करना आदि के सचित्र वर्णन का मंचन किया गया। कार्यक्रम को देखने हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम के सराहना की एवं मेले का लुफ्त लिया। कार्यक्रम का संचालन नप कर्मचारी रमेश मोदी ने किया। अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलसिंह परमार ने आभार माना। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE