मुरैना। हाईवे पर टोल बूथ को दी गई जमीन के रिवॉर्ड की राशि जमा करने के लिए नगर निगम महापौर सहित एम आई सी व पार्षद छौंदा टोल पर धरने पर बैठ गए 3 दिन से लगातार यह धरना दिया जा रहा था इस बीच एक दिन महापौर भूख हड़ताल पर भी रही। कलेक्टर अंकित अस्ठाना व एन एच ए आई के अधिकारियों धरना स्थल पर पहुंचे जहां महापौर सभापति व पार्षदों के बीच बैठक में गतिरोध टूट गया बैठक में कलेक्टर ने एन एच ए आई के अधिकारियों को 20 अप्रैल तक रिवॉर्ड की राशि जमा करने के आदेश दिए इसके साथ ही शिकारपुर रोड से टोल वसूली बंद करने के लिए कहा है तीसरा बिंदु टोल मैनेजर को हटाने का था जिस पर कलेक्टर ने उसे हटाने के लिए एन एच ए आई के अधिकारियों से कहा जिस पर आश्वासन दिया गया।
नगर निगम ने छौंदा टोल प्लाजा के लिए 60000 वर्ग फीट से ज्यादा जगह दी थी जिस पर टोल प्लाजा निर्माण कराया गया इसकी एवज में नगर निगम को 22 करोड़ 66 लाख रुपए का रिवॉर्ड दिया जाना था लेकिन एन एच ए आई ने यह पैसा नगर निगम को नहीं दिया नगर निगम इस समय माली हालत से जूझ रहा है जिस पर कांग्रेस महापौर शारदा सोलंकी सभापति राधा रमन दंडोतिया सहित एमआईसी के सदस्य व नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य पार्षद टोल पर धरने पर बैठ गए बुधवार को भूख हड़ताल भी की गई। इसी बीच एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर उमाकांत मीणा ने धरने पर पहुंचकर एक महीने में पैसा देने के लिए कहा लेकिन पारिषद पूरी धरने पर बैठी रही,तब कलेक्टर अंकित अस्ठाना इस मामले में मध्यस्थता की जिसमें महापौर सहित धरने पर बैठी परिषद को कलेक्ट्रेट में बुलाया गया और जिसमें एन एच ए आई के उमाकांत मीणा सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे इस दौरान कलेक्टर ने इसी मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए पैसा जमा करने की बात कही, उन्होंने कहा कि वह खुद इस मामले में 16 महीने से जूझ रहे हैं पहले एन एच ए आई के अधिकारी 22 करोड़ 66 लाख के रिवॉर्ड को ही नकार रहे थे। इसे महज 3 करोड़ को बताने लगे, लेकिन अब प्रक्रिया में तेजी आई उमाकांत मीणा ने कहा कि इसके लिए हमारी बैठक हो चुकी है जल्द ही अप्रूवल लिया जाएगा इसके बाद पूरी राशि जमा कराई जाएगी इसके लिए एक महीने का समय लगेगा जिस पर कलेक्टर ने उन्हें एक महीने से भी ज्यादा 20 अप्रैल तक का समय दिया इसके बाद एक दिन का भी समय नहीं दिया जाएगा जिस पर एन एच ए आई के अधिकारी ने सहमति जाता दी। इस आश्वासन के बाद यह तीन दिन से चला आ रहा धरना समाप्त हो गया।