BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<     BIG NEWS : मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, रतलाम मंडल की.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2024, 1:23 pm
KHABAR : विश्व किडनी दिवस का आयोजन, प्रश्नोत्तरी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ शामिल हुए विद्यार्थी, विजेताओं को मिले उपहार, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। विश्व किडनी दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को किया जाता है। डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज रतलाम में जिला अंगदान समिति रतलाम, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन रतलाम एवं सामाजिक संस्थाओं, मेडिकल कॉलेज एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी गोविंद काकानी, मनीषा ठक्कर, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप मिश्रा, सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर, डॉ. राकेश सिसोदिया, डॉ. भरत परमार, डॉ. अतुल कुमार आदि की उपस्थिति में विश्व किडनी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि रीनल फैलियर, किडनी फेलियर, हार्ट फैलियर, मल्टी ऑर्गन फेलियर आदि समस्याओं के कारण मृत्यु के आंकड़ों में निरंतर बढ़ोतरी होना देखी जा रही है। इस संबंध में किडनी के बचाव के लिए सभी आवश्यक सावधानियां रखी जाना चाहिए। किसी भी स्थिति में चिकित्सीय परामर्श के बिना कोई भी दवाई खासकर दर्द निवारक दवाई बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।  30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को डायबिटीज की निशुल्क जांच अवश्य करनी चाहिए, संतुलित आहार एवं संतुलित दिनचर्या बनाए रखना चाहिए। समाजसेवी गोविंद काकानी द्वारा प्रश्न मंच के दौरान मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों से किडनी के बचाव संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए तथा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE