BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<     BIG NEWS : मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, रतलाम मंडल की.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2024, 1:29 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढाया उन्नति की ओर कदम, परिवार की लौटी खुशियां, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित स्वसहायता समूहों ने समृद्धि की ओर कदम बढाते हुए सिलाई का कार्य आरम्भ किया। कृष्णा विहार कालोनी रतलाम की कृष्णा स्वयं सहायता समूह द्वारा शहरी क्षेत्र में गृह उद्योग कार्य की शुरूआत कर उन्नति की ओर कदम बढाया है।स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अंकिता यादव बताती हैं कि नगर पालिक निगम द्वारा सपना स्वयं सहायता समूह को 10 हजार रुपए ऋण राशि आवर्ती निधि के रुप मे प्रदान की गई जिससे समूह की महिलाओं ने सिलाई का व्यवसाय आरम्भ किया। प्राप्त ऋण राशि से सभी महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ। साथ ही नगर पालिक निगम द्वारा 1 लाख 50 हजार रुपए की ऋण राशि भी दी गई जिससे समूह की महिलाओं ने सिलाई मशीनें तथा सिलाई के काम में आने वाली सामग्री क्रय की।

अंकिता बताती हैं कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रोजगार मिलने से काफी खुश है, उनकी आर्थिक स्थिति भी अब शनैः-शनैः पटरी पर आ रही है तथा जरुरत की सामग्री भी प्राप्त हो रही है। समूह की महिलाएं प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को धन्यवाद देती है, उनके द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं में एक नई शक्ति का संचार हुआ है। अंकिता का मोबाइल नम्बर 9302430056 है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE