रतलाम। बाल देखरेख संस्था सम्प्रेक्षण गृह में सेंन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के निदेशक मुकेश कुमार एवं अधीक्षक सम्प्रेक्षण गृह एचएस अरोरा द्वारा बालकों को वित्तीय प्रबंधन का जीवन कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बालकों को बैंक में खाता खोलने से लेकर वित्तीय लेनदेन की आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही वित्तीय धोखाधडी से अवगत कराते हुए अपने वित्तीय लेनदेन के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई। मुकेश कुमार द्वारा बालकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान हरीश शर्मा भी उपस्थित रहे।