रतलाम। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों की संतानों के लिए स्कूल छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ की गई है जिसका उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानों की स्कूली शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस उद्देश्य से मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल, सीबीएसई से मान्यता प्राप्त किसी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं द्वारा पूर्व के शैक्षणिक सत्र में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक तथा न्यूनतम 50 प्रतिशत उपस्थिति होने की स्थिति में छात्रवृत्ति हेतु योजनांतर्गत आवेदन किया जा सकता है।