BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<     BIG NEWS : मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, रतलाम मंडल की.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2024, 2:55 pm
KHABAR : महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने किया निरीक्षण, कमियों को दूर करने के लिए दिए निर्देश, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। नगर निगम शहर को प्रदूषण रहित बनाने के लिए हरेभरे क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। एबी रोड पर स्पोटर्स पार्क में हरियाली मन को सुकून देती है। यहां पर खेल गतिविधियों के माध्यम से खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी तरह अब कुछ ही दिनों में मधुमिलन चौराहा के समीप एबी रोड पर दोनों ओर घना जंगल नजर आएगा। सिटी फॉरेस्ट के नाम से इस जंगल का लगभग 70 फीसदी काम पूरा हो गया है। कुछ ही दिनों में आम शहरवासी इस घने जंगल की सैर के लिए भी आ सकेंगे।महापौर गीता अग्रवाल व विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बुधवार को सिटी फॉरेस्ट का निरीक्षण किया गया है। करीब सवा घंटे तक उन्होंने सिटी फॉरेस्ट के प्रत्येक हिस्से में मुआयना किया। जो कमियां नजर आई, उसे सुधारने के लिए निर्देश दिए। दोनों ओर के सिटी फॉरेस्ट में लगभग 5 हजार पेड़-पौधों का रोपण हुआ है। यहां और पौधारोपण हो रहा है। पेड़-पौधे वृद्धि करने पर घने जंगल के रूप में परिवर्तित होंगे। यहां पर शहरवासियों के आवागमन को देखते हुए कच्चा मार्ग तैयार किया गया है। बैठने के लिए लकड़ी की बैंच भी होगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE