BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<     BIG NEWS : मुंबई-पुणे में बारिश का कहर, रतलाम मंडल की.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2024, 3:08 pm
KHABAR : यातायात पुलिस व जिला परिवहन विभाग ने चलाया संयुक्त अभियान, बसों के प्रेशर हॉर्न पर किया इतने हजार रूपये का जुर्माना, पढ़े खबर

Share On:-

शाजापुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सडक दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के संबंध में जारी दिशा–निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल के निर्देशन में यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा शहर शाजापुर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमो के प्रति जागरूकता के लिए निरंतर विशेष अभियान चलाये जा रहे है।

 जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला यातायात शाजापुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के पालन में आज बुधवार को जिला परिवहन अधिकारी शाजापुर एवं थाना प्रभारी यातायात शाजापुर द्वारा संयुक्त जिला शाजापुर में संचालित नगरीय– उपनगरीय बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे बसों में लगे प्रेशर हॉर्न, चालक – परिचालक की वर्दी, बसों के फिटनेस - बीमा – परमिट संबंधित कागजात चेक किये गये।

शाजापुर जिले से संचालित बसों की चेकिंग दौरान नियम विरुद्ध प्रेशर हॉर्न का उपयोग करते पायी गयी 05 बसों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करते हुए मोटर अधिनियम की धारा 119 / 190 (2) MVA के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 5 हजार रूपये अर्थदंड से दण्डित किया गया है।  चेकिंग दौरान अन्य बस चालक – परिचालको को हमेशा यातायात नियमो का पालन करने, बसों में अमानक नंबर प्लेट का उपयोग ना करने, बस संचालन दौरान वर्दी धारण करने आदि की समझ दी गयी।

शाजापुर यातायात पुलिस द्वारा की गई उक्त कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी राकेश भूरिया एवं यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला के साथ थाना यातायात पदस्थ सूबेदार सौरभ सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक श्याम चौधरी, आरक्षक धर्मेन्द्र, आरक्षक निलेश, आरक्षक चालक संतोष बोरासी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE