शाजापुर। आगामी समय में आने वाले प्रमुख त्यौहार होली रंगपंचमी, चैत्र नवरात्रारंभ, ईद-उल-फित्र, श्रीरामनवमी, ईदुज्जुहा एवं अन्य त्यौहार व जयंती, शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए 18 मार्च 2024 को अपरान्ह 3.30 बजे कलेक्टर कार्यालय शाजापुर के सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित होगी। पूर्व में यह बैठक अपरान्ह 5.00 बजे आयोजित होना थी। उक्त जानकारी अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी द्वारा दी गई।