शाजापुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त एफ.एस.टी, एस.एस.टी दल का प्रशिक्षण 16 मार्च 2024 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 1200 बजे तक रखा गया है।
सहायक व्यय प्रेक्षक, व्यय लेखा दल, व्ही.एस.टी, व्ही.व्ही.टी टीम का प्रशिक्षण 16 मार्च को दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक शासकीय बी.के.एस.एन. कॉलेज शाजापुर के कक्ष क्रमांक-19 में रखा गया है।