शाजापुर। जिले के मक्सी में गोवंश तस्करी को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्तओं ने नेशनल हाईवे पर जाम कर दिया साथ ही मक्सी थाना प्रभारी एवं गोवंश तस्कर के बीच मिली भगत के आरोप भी लगाए है साथ ही मक्सी थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की साथ ही मक्सी में और भी बूचड़खाने होने के संकेत भी दिए हैं जहां गोवंशों की हत्या की जाती है।
शाजापुर जिले के मक्सी में गोवंश तस्करी को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर जलालपुरा गांव के सामने चक्काजाम कर दिया जाम इतना बड़ा था कि सड़कों के दोनों और कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। वहीं मक्सी थाना प्रभारी पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की कार्यकर्ताओं ने मांग की है। इस चक्का जाम के दौरान बजरंगियों ने मक्सी पुलिस होश में आओ और भीम पटेल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि मक्सी थाने से 100 मीटर दूर बने बाड़े में गोवंश के अवैध परिवहन को लेकर पुलिस और गोवंश तस्करों की डील की जाती है, कार्यकर्ताओं का आरोपी है कि मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल की मिलीभगत से यहां से गोवंश तस्करी खुलेआम हो रही है। उन्होंने थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। हंगामे की शुरुआत शुक्रवार सुबह रोजवास स्थिति टोल नाके से हुई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को अवैध गोवंश परिवहन की सूचना मिली थी। जिस पर बजरंग दल के कार्यकर्ता टोल नाके पर जमा हुए। यहां अलसुबह तीन पिकअप वाहन गोवंश लेकर टोल नाका तोड़ते हुए निकले। जिनका बजरंगियों ने पीछा किया जिसमें एक वाहन मक्सी स्थित एक गाय के बाड़े में जा घुसा। जिसे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख बजरंग मुकेश पाटीदार और बजरंग दल के विभाग मंत्री राजेंद्र जादम ने मक्सी टीआई भीम सिंह पटेल पर आरोप लगाते हुए बताया कि थाने के पास बने बाड़े में एक पिकअप वाहन को पकड़ने के बाद भी टीआई भीम सिंह पटेल ने इस पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को यह कह दिया की तुम्हें तुम्हारा हिस्सा मिल जाएगा। हिस्से की बात सुनते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। चक्काजाम के डेढ़ घंटे बाद एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान और शाजापुर एसडीएम घटना स्थल पर पहुंचे और नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास किया। यहां बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीओपी और एसडीएम के सामने मक्सी थाने के पुलिसकर्मियों पर गोवंश का अवैध परिवहन करने वाले तस्करों से लाखों रुपए वसूलने का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन और उस बाड़े पर बुलडोजर चलाने की मांग की। साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए सबको चौंका दिया है उनका कहना है कि मक्सी में कई अवैध भूषण खाने संचालित हो रहे हैं जिनमें गोवंश हत्या की जाती है जिस पर प्रशासनिक अमल ने जांच करवाने के बाद का कर मामले को शांत करवाया।