मुरैना। लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह शुक्रवार को मुरैना पहुंचे। वहां उन्होंने अतरसुमा में बने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों का निरीक्षण किया तथा आवासों की क्वालिटी को परखा।
बता दें कि, नगर निगम मुरैना द्वारा अतरसुमा पर प्रधानमंत्री आवास बनाये गये है। जहां मंत्री राकेश सिंह ने मीरा पत्नि सरमन के निवास पर पहुंचकर आवास की क्वालिटी को परखा। उन्होंने कमरे, हॉल और वॉशरूम का भी अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने मीरा पत्नि सरमन ने थाली लगाकर मंत्री सिंह से खाने का आग्रह किया। मंत्री ने थाली को सम्मान पूर्वक ग्रहण किया और खाने का स्वाद लिया। इसके बाद मंत्री सिंह अनीता पत्नि प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचे, उन्होंने आवास की क्वालिटी पर नगर निगम की प्रशंसा की। मौके पर रहवासियों ने नाली और कचरे वाली गाड़ी के बारे में भी अवगत कराया। मंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि निगम की जो भी सुविधायें है, वे मुहैया कराई जायेंगी। इसके बाद उन्होंने शकुंतला पत्नि रनवीर और ऊषा पत्नि बृजराज सिंह से भी रूबरू होकर चर्चा की।