BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<     उज्जैन में रंगदारी का आतंक, हफ्ता नहीं देने.. <<     KHABAR : मुरैना में निकली साइबर जागरूकता मैराथन,.. <<     NEWS : पत्रकार को जान से मारने की धमकी का आरोप,.. <<     मुरैना में SAFE CLICK 2.0 की गूंज,एसपी धर्मराज मीना ने.. <<     KHABAR : 25 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर विराम, 12 साल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2024, 5:56 pm
BIG NEWS : जनशिक्षा केंद्र जनकपुर मोरवन ने किया शिक्षकों, भामाशाह व समूह संचालक को सम्मानित, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। छात्र हित शिक्षा हित व समाज हित के ध्येय को पूर्ण करने में सतत प्रयत्नशील शिक्षकों, शालाओं को भामाशाह के रूप में समय-समय पर सहयोग करने वाले नागरिकों एवं बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण मध्यान्ह भोजन प्रदान करने वाले समूह संचालकों को जनशिक्षा केंद्र जनकपुर मोरवन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सभी को सम्मानित किया गया। 
जनशिक्षा केंद्र प्रभारी एम एल वर्मा, जनशिक्षक पी एल पाटीदार, रमेश गोस्वामी ने आयोजन को लेकर सयुंक्त वक्तव्य में बताया है कि क्षेत्र की शालाओ में नई शिक्षा नीति अंतर्गत एफएलएन, दक्षता उन्ययन, बेहतरीन गतिविधि, शाला में नियमितता, अकादमी कार्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों अतिथि शिक्षकों व ग्रामीण क्षेत्र की शालाओ मे समय समय पर सहयोग करने वाले गणमान्य नागरिक बंधुओं एवं शासन की महत्वपूर्ण योजना पीएम पोषण गुणवत्ता पूर्ण मेनू अनुसार प्रदान करने वाले स्व सहायता समूहों के अध्यक्षों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजन में 24 शालाओ मे लगभग 30 शिक्षकों, चार स्वसहायता समूह व सात भामाशाह रूप में सहयोगी दानदाताओं को सम्मानित किया गया है। आयोजन की अध्यक्षता प्रवीण नागोरी सरपंच दडौली द्वारा की गई। 
इस अवसर पर जनशिक्षक पी एल पाटीदार द्वारा कक्षा 5वीं व 8वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रभारी एम एल वर्मा द्वारा एसे आयोजन प्रतिवर्ष व व्यापक स्तर से किया जायेगा। इस सत्र में कक्षा 5वीं मे प्रथम आने वाले छात्र को 1000 रूपए व 8वीं मे 1500 रूपए व 10वी मे 2000 रूपए, कक्षा 12वीं मे प्रथम आने वाले छात्र को 2500 रूपये पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षक लालसिंह जाट, विरेन्द्र सिंह भाटी, अंबालाल मेघवाल, साधना बैरागी, सीमा साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
जनशिक्षक रमेश गोस्वामी ने बताया कि जनशिक्षा केंद्र के सभी कार्य संतोषजनक रहते है समय पर वरिष्ठ कार्यालय को जानकारियां दी जाती हैं उसमें आप सभी शिक्षकों का योगदान है। छात्रों का सर्वांगीण विकास आपका हमारा ध्येय हैं। सभी निष्ठा से अपने कर्तव्य को निभा रहे है। सभी सम्मानित शिक्षकों का अभिनंदन हैं। 
कार्यक्रम में अंत मे आभार जनशिक्षक पी एल पाटीदार द्वारा व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी 17 मार्च को आयोजित साक्षरता परीक्षा को सेवा के रूप में स्वीकार कर सम्पन्न करे। हम सब मीलकर साक्षरता के पावन लक्ष्य को पूर्ण करने में सहयोगी बनेंगे। स्वल्पाहार चाय के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनशिक्षक रमेश गोस्वामी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE