BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 11:32 am
NEWS : पत्रकार को जान से मारने की धमकी का आरोप, निंबाहेड़ा के मीडियाकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग, अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन, पढ़े खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। स्वतंत्र पत्रकार पप्पूलाल देववाल को कथित रूप से जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के विरोध में सोमवार को निंबाहेड़ा के पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों ने उपखंड अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि पत्रकार पप्पूलाल देववाल जिला चिकित्सालय में अपने परिजन की दवा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक कर्मचारी ने कथित रूप से उनकी पत्रकारिता गतिविधियों को लेकर अभद्र व्यवहार किया, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा भविष्य में समाचार प्रकाशित करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की स्वतंत्रता सर्वाेपरि है और जनहित के मुद्दों को निष्पक्ष रूप से उठाना पत्रकार का कर्तव्य है। किसी पत्रकार को डराने-धमकाने अथवा जातिगत रूप से अपमानित करने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।

मीडियाकर्मियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपाधीक्षक से भी मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान एस.एस. अग्रवाल, ज़ाकिर हुसैन, प्रकाश खत्री, फैसल खान, बिहारीलाल सोलंकी, शकील खान, विक्रम मीणा, अशरफ मेव, निशांत अग्रवाल, शरीफ मेव, गगन आमेटा, मोइन खान, पप्पू देववाल, वकार अहमद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE