मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव द्वारा बताया गया कि लोकसभा निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों के लिए नियुक्त मल्हारगढ़ एवं सीतामऊ विकासखंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अतिरिक्त प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। अतिरिक्त प्रशिक्षण कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मंदसौर में 17 मार्च को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा।