मनासा। ग्राम लसुड़िया आंतरी की उचित मूल्य दुकान जिसका संचालन मां सरस्वती स्व सहायता समूह द्वारा विक्रेता रानी बाई पति राधेश्याम प्रजापति के द्वारा किया जा रहा था। उक्त उचित मूल्य दुकान पर 1898 किलो ग्राम गेहूं स्टॉक से कम प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी मनासा ने निलंबित करने की कार्रवाई की है। दिनांक 15 मार्च को कलेक्टर के आदेश से थाना कुकड़ेश्वर में आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 के तहत एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।